यह वेबसाइट अभ्यर्थियों एवं आम जनता को उत्तर प्रदेश स्टेट एलाइड एवं हेल्थकेयर काउंसिल (UPSAHC) से संबंधित समस्त जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई है। इस वेबसाइट पर मेडिकल, नर्सिंग, पैरामेडिकल तथा अन्य एलाइड हेल्थकेयर पाठ्यक्रमों की पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित विवरण प्रदान किए गए हैं।
इस वेबसाइट का उपयोग एवं अभिगमन करने पर उपयोगकर्ता यहाँ उल्लिखित नियमों एवं शर्तों का पालन करने के लिए सहमत माने जाएंगे। यदि आप इन नियमों एवं शर्तों से सहमत नहीं हैं, तो कृपया इस वेबसाइट अथवा इसके किसी भी पृष्ठ का उपयोग या अभिगमन न करें।